Jharkhand

झारखंड में एक और श्रद्धा हत्याकांड, प्रेमिका का कत्ल कर टुकड़ों में काटा

Share
Share
Khabar365news

साहेबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में कथित तौर पर प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े करने का मामला सामने आया है। मिली सूचना के अनुसार शनिवार की देर शाम स्थानीय लोगों ने बोरियो प्रखंड अंतर्गत बोरियो संताली पंचायत के मोमिन टोला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे इंसानी शव का टुकड़ा पड़ा हुआ देखा। लोगों ने देखा कि कुत्ते पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच नोंचकर खा रहे हैं। जिसके बाद इस बात से पंचायत के मुखिया को अवगत कराया गया। मुखिया के बेटे मनोज दास ने पुलिस को फौरन घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बोरियों थाना प्रभारी जगन्नाथ पान और एएसआई करुण कुमार राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के दौरान बेला टोला से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझटोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कई और टुकड़े भी बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे, वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।

आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया है कि मृतिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। वहीं आरोपी समुदाय विशेष का है। पुलिस की आरंभिक जांच के मुताबिक युवक और मृतिका ने प्रेम विवाह किया था और बीते कुछ दिनों से साथ में रह रहे थे।

एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे:

देर रात घटना की जानकारी मिलने के बाद साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएसपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बोरियो पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अभी तक पीड़िता या आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि पीड़िता आदिम पहाड़िया जनजाति समुदाय की थी और डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। हत्या की वजह क्या थी, फिलहाल इस पर संशय बरकरार है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...