Jharkhand

*रामगढ़ में लोकसभा आम निर्वाचन के तहत हो रहे कार्यों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के अध्यक्षता में हुआ बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि 20 मई 2024 निर्धारित है। रामगढ़ जिले में सफलता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन के आयोजन हेतु अब तक हुए कार्यों को लेकर आज गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल भवन में बैठक का आयोजन किया गया वहीं बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बिमल कुमार भी उपस्थित रहे।**बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, सभी उड़न दस्ता दलों, स्टेटिक सर्विलांस दलों, थाना प्रभारियों, सेक्टर दंडाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन में आप सभी अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम है जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उड़न दस्ता दलों, स्टेटिक सर्विलांस दलों के अधिकारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले हर कार्य को पूरी गंभीरता के साथ संपन्न करने, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने निर्वाचन में सेक्टर दंडाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सेक्टर दंडाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने मन में किसी भी प्रकार की कोई दुविधा ना रखने तथा कोई भी दुविधा सामने आने पर त्वरित अपने वरीय अधिकारियों के साथ संपर्क कर निर्णय लेने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान के दिन मतदान केंद्र पर सभी तरह की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया वहीं निर्वाचन कार्यो से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को लेकर भी उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।**इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को उनके उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराए जा रहे दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गयी एवं उनकी दुविधाओं को दूर किया गया। उप निर्वाचन पदधिकारी के द्वारा स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन के आयोजन को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए विभिन्न एप एवं इसके माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी सभी को दी गई।**बैठक के दौरान टाउन हॉल भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने मतदाता जागरूकता शपथ के तहत भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के LIC जीवन प्रकाश भवन में भीषण आग,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर स्थित LIC जीवन प्रकाश भवन में आग लगने से अफरा-तफरी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला...