Jharkhand

शिवपुरी में एक महिला ने की आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

हजारीबागl जिला के पेलावल ओपी क्षेत्र के शिवपुरी कृष्णा नगर गली 16 में एक दर्दनाक घटना में अनीता देवी पति विदेशी भुइयाँ उर्फ छोटू उम्र लगभग 35 वर्ष महिला मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि टंडवा के सराधु गांव की रहने वाली अनीता देवी अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ शिवपुरी के कृष्णा नगर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी।

बुधवार की रात पति-पत्नी दोनों घर के आंगन में सो गए थे। रात में मृतका उठी और अपने कमरे में चली गईlअंदर से दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर के परिजन उठे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गए कि महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पेलावल ओपी को दी। सूचना मिलते ही पेलावल ओपी प्रभारी शाहिना प्रवीण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक आत्महत्या ने पूरे मोहल्लेवासियों को सदमे में डाल दिया है। अनिता देवी के इस कदम के पीछे के कारण अभी तक पता नहीं हो पाया हैं और पुलिस इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...