Jharkhand

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कैनरी इन होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर सावन महीने में स्पेशल ट्रेन चलने की दिया खुशखबरी

Share
Share
Khabar365news

बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं एवं कांवरिया को बाबा का दर्शन करने में काफी सहुलियत होगा : भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता

हजारीबाग कैनरी इन होटल में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पत्रकार बंधुओं के समक्ष प्रेस कांफ्रेंस किया। सावन महीने में हजारीबाग से सुलतानगंज के लिए स्पेशल ट्रेन चलने की खुशखबरी दिया। ज्ञात हो कि लगभग एक महीने से सावन महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए हजारीबाग से सुलतानगंज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सावन महीने में स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर संज्ञान लिया तथा हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात किया एवं डीआरएम के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सावन महीने में शिवभक्तों की जनभावनाओं को ख्याल रखकर हजारीबाग से सुलतानगंज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी थी। जिसकी स्वीकृति मिल गई है तथा स्थायी रूप से हजारीबाग से सुलतानगंज तक जाने आने की ट्रेन मिलेगी।

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सावन महीने में स्पेशल ट्रेन मिला है। स्पेशल ट्रेन से जाने के लिए रविवार एवं मंगलवार को रांची से रात्री 09:35 बजे आरंभ होगी। रविवार एवं मंगलवार को हजारीबाग से रात 01:15 बजे आरंभ होगी। जिसका रूट चार्ट रांची, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, गया , सुल्तांगज भागलपुर है। सुल्तानगंज में पहुंचने का समय सुबह 09:47 बजे है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन से लौटने के लिए सोमवार तथा बुधवार को भागलपुर से दोपहर 12:20 बजे से आरंभ होगी। लौटने के लिए सोमवार तथा बुधवार को देवघर से दोपहर 03:10 बजे से आरंभ होगी। हजारीबाग रात समय 10:05 बजे पहुंचेगी। जिसका रूट चार्ट भागलपुर, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, हजारीबाग, बडकाकाना तथा रांची है।

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि सावन महीने में हजारीबाग, राँची, बड़काकाना एवं कोडरमा के श्रद्धालुओं व कांवरिया के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अस्थायी रूप सिर्फ सावन महीने में स्पेशल ट्रेन हजारीबाग से सुलतानगंज जाने आने के लिए मिला है। मेरी आगे प्रयास रहेगी कि स्थायी रूप से हजारीबाग तथा सुलतानगंज जाने आने के ट्रेन मिले। उन्होंने कहा कि इससे बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं एवं कांवरिया को बाबा का दर्शन करने में काफी सहुलियत होगा तथा आवागमन भी सुलभ होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

Khabar365newsरांची। JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव कराया गया,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चितरंजन के बंद क्वार्टर से नरकंकाल बरामद, 2021 से लापता था शख्स

Khabar365newsचितरंजन। चितरंजन में एक बंद क्वार्टर से नरकंकाल मिलने के बाद इलाके...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,

Khabar365newsपाकुड़। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर...