BreakingJharkhandNational

हरियाणा : ED ने कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Hariyana :  हरियाणा में इन्फोर्समेंंट डायरेक्टोरट (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है. सुरेंद्र पवार की गिरफ्तारी देर रात उनके अंबाला स्थित ऑफिस से हुई है.  एजेंसी कांग्रेस विधायक को अपने साथ अंबाला ले गयी.  सुरेंद्र पंवार सोनीपत से विधायक हैं.

ईडी ने पंवार, दिलबाग समेत कई के ठिकानों पर की थी छापेमारी

बता दें कि ईडी ने चार जनवरी को कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास और कार्यालय दस्तावेजों को खंगाला था. करीब 38 घंटे तक जांच करने के बाद ईडी की टीम वापस चली गयी और अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी ले गयी. ईडी को सुरेंद्र पंवार के घर से तो कुछ नहीं मिला था. लेकिन ईडी ने इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर व ऑफिस और उनके साथियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से ज्यादा शराब की बोतलें और पांच करोड़ कैश बरामद किये थे. ईडी की टीम ने यमुनानगर में अवैध खनन को लेकर हरियाणा के यमुनानगर, सोनीपत, और करनाल क्षेत्र में छापेमारी की थी. मालूम हो कि सुरेंद्र पंवार और दिलबाग सिंह काफी लंबे समय तक खनन में पार्टन रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

Khabar365newsरांची। JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव कराया गया,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चितरंजन के बंद क्वार्टर से नरकंकाल बरामद, 2021 से लापता था शख्स

Khabar365newsचितरंजन। चितरंजन में एक बंद क्वार्टर से नरकंकाल मिलने के बाद इलाके...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,

Khabar365newsपाकुड़। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर...