Jharkhand

सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त तत्वाधान में मानव चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन,सेमरडीह गांव के ग्रामीण शिविर का उठाया लाभ!

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो ✍️✍️

सशस्त्र सीमा बल किस्को तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को द्वारा संयुक्त रूप से मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन आज बुधवार को किस्को प्रखंड के सेमरडीह में किया गया।मानव कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत राजेश सिंह, कमांडेंट 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिलम गुमला के मार्ग निर्देशन में, आज दिनांक 08.01.2025 को ग्रामसभा-सेमरडीह में जी समवाय सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह सहायक कमांडेंट के नेतृव में मानव चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. हिमांशु गिरी सहायक कमांडेंट, 32 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के माथ डॉ. प्रियंका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद किस्को के द्वारा सेमरडीह, वाणपुर, डटमा व आस पास के लगभग 100 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जाँच किया गया और साथ ही निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर ज्ञानेश्वर सिंह, सहायक कमांडेंट जी समवाय सशस्त्र सीमा बल किस्को ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल समय समय पर अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा सुरक्षा व बंधुत्व को चरितार्थ करते हुए ग्रामवासियों की मदद व युवाओ के उत्थान हेतु जन कल्याण कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है ताकि क्षेत्र के पिछड़े व वंचित लोगों को जन-सुविधाओ का लाभ पहुंचाया जा सके। अंत में उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद की जरुरत पड़ती है तो सशस्त्र सीमा बल आपके साथ है।
आज के कार्यक्रम में उप० नि० सुमन मिंज थाना प्रभारी किस्को, खरकी पंचायत के मुखिया चाँदमनी उराँव, प्राथमिक विद्यालय सेमरडीह के प्रधानाचार्य व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...