BreakingHazaribaghJharkhand

अपराधियों ने चाकू मार व्यापारी को किया जख्मी, पांच लाख लुटे

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग :इचाक थाना क्षेत्र के हदारी स्कूल ग्राउंड में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वारदात में अपराधियों ने धान व्यापारी राजेश कुमार मेहता पर चाकू से हमला बोलते हुए धान खरीद के लिए ले जा रहे पांच लाख लूट लिया और सलपर्णी जंगल की ओर निकल गए। घटना सोमवार 10:40 बजे की है। इस दौरान अपराधियों ने व्यापारी राजेश कुमार मेहता पर चाकू से हमला बोला ,जिसमें व्यापार के पैर में चोट आई है। जख्मी व्यापारी राजेश का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया।भुक्तभोगी राजेश प्रसाद मेहता ने घटना की लिखित आवेदन इचाक थाना को दिया है। जिसमें कहा है कि धान खरीदने के लिए तिलैया से लाए गए पांच लाख झोला में रखकर विवेक कुमार के बुलावे पर धान लोडिंग के लिए लेबर खोजने हदारी चौक पहुंचा, दो लेबर को मेरे साथ चौक पर बैठाकर विवेक चला गया।उसके पीछे दोनों लेबर भी चला गया।जाते जाते दोनों लेबर बोल गए कि विवेक के आने पर हम लोग भी आ जाएंगे।करीब एक घंटा तक विवेक के नहीं आने पर फोन किया पर उसने फोन नहीं उठाए।उसके बाद जिधर विवेक गया था उसी ओर उसे खोजने जा रहे थे। कि स्कूल के पीछे तीन नकाब पोस युवक को देखकर पूछा कि इधर विवेक को देखा है।इतना सुनते ही उन लोगों ने मेरे पैर में चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद मैं जमीन पर गिर गया।जिसके बाद नकाबपोशों ने मेरे हाथ में रखा रुपए का झोला लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले के आरोपी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है समाचार लिखने तक केस दर्ज नहीं हो सका था। इधर घायल व्यापारी राजेश कुमार मेहता का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...