Jharkhand

अबुआ आवास योजना से सृजित लाभुक अब खुद कर पाएंगे अपने आवास की जियो टैगिंग

Share
Share
Khabar365news
  • ग्रामीण विकास विभाग ने बेनेफिशियरी लेवल जीयो टैग एप  किया है तैयार
  • ग्रामीण विकास विभाग का एक अनूठा प्रयास जिससे भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक
  • सुपात्र लाभुक ही होंगे अबुआ आवास योजना की लाभ से आच्छादित

ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह के निर्देश पर विभाग ने अबुआ आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में लाभुकों को ससमय किस्त की राशि देने की अनूठी पहल के तहत “बेनेफिशियरी लेवल जीयो टैग एप”तैयार किया है। इस ऐप के माध्यम से आवास निर्माण प्रगति के अनुसार लाभुक खुद अपने निर्माणाधीन आवास का जीयो टैग कर सकेंगे। मंत्री श्रीमती दीपिक पांडे सिंह ने बताया कि लाभुकों को आवास देने संबंधित कार्य के दौरान कई तरह की बातें सामने आती है। इसलिए लाभुकों को ससमय किस्त राशि भुगतान करने संबंधित प्रक्रियाओं को पारदर्शिता बनाने के उद्देश्य से  एप को तैयार किया गया है। जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे लाभुकों को किस्तों के बंटवारे में होनेवाली गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी।

हर हाल में लाभुकों को दिए जाने वाले सहयोग राशि की किस्तों की भुगतान में लाई जाए पारदर्शिता

विभाग के अनुसार अबुआ आवास योजना के तहत आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध  स्वीकृत लाभुकों को ₹2 लाख रुपये की सहयोग राशि चार किस्तों में विमुक्त करने का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन ने सभी उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अबुआ आवास योजना के लाभुकों को आवास निर्माण में सहायता प्रदान करने के लिए जेएसएलपीएस द्वारा गठित एवं संचालित ग्राम संगठन (वीओ) की सहायता लेने का निर्देश दिया है। सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हर हाल में लाभुकों को दिए जाने वाले सहयोग राशि की किस्तों की भुगतान में पारदर्शी लाई जाए। इसके लिए प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में लाभुकों को चार-चार के समूह में विभाजित किया जाए साथ ही लाभुकों को लंबित किस्तों का भुगतान माह के किसी एक सप्ताह निर्धारित के बुधवार के दिन ही भुगतान किए जाने समेत अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल है।

ऐप को लाभुक, गूगल प्ले स्टोर अथवा अबुआ आवास योजना के पोर्टल से कर सकेंगे डाउनलोड

मनरेगा आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सभी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर लाभुकों को यह  ऐप जल्द से जल्द उपलब्ध कराते हुए इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया है । लाभुक इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर अथवा अबुआ आवास योजना के पोर्टल से डाउनलोड कर अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के क्रम में लाभुकों को मोबाइल में ओटीपी प्राप्त होगा। ऐप के माध्यम से जीओ टैग करने के लिए सभी लाभुकों को अपना मोबाइल नंबर प्रखंड लॉगिन में अपडेट करना अनिवार्य होगा। एप में लाभुकों द्वारा स्वयं से किए गए जीओ टैग को पंचायत सेवक 7 दिन के अंदर स्थल सत्यापन किया जाएगा । उक्त जीओ टैग को पंचायत सेवक (कारण सहित) के साथ अप्रूव या रिजेक्ट कर सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...