ChatraHazaribaghJharkhand

कोनहारा खुर्द मे तीन दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण संपन्न

Share
Share
Khabar365news

बरकट्ठा :- प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा खुर्द पंचायत सचिवालय मे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा चलाए जा रहे फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत में तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन कोनहारा खुर्द पंचायत मुखिया मुन्नी देवी व मुखिया प्रतिनिधि बिरेंद्र कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया,जिसमें अधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को यांत्रिक विधि से फसलों में कीट नियंत्रण,पीला या नीला चिपचिपा फंदा,फ्रूट फ्लाई ट्रैप और खेतों में तैयार नीमास्त्र का छिड़काव जैसी तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को यह भी बताया गया कि कीटनाशकों का प्रयोग कम करके जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जाए। प्रशिक्षण के बाद सभी किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।मुखिया प्रतिनिधि बिरेंद्र कुमार शर्मा,पौधा संरक्षण प्रभारी कुंदन कुमार,कीट विशेषज्ञ कमलेश कुमार, बीटीएम चिंता हरण पाठक, और एग्री पोडूसर हीरालाल प्रसाद, मनरेगा बीएफटी महेंद्र टुडू,मास्टर ट्रेनर साहेबराम सोरेन,सुंदर दास ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम संचालित किया। इस अवसर पर सुजीत कुमार,नारायण प्रसाद, मुनिलाल प्रसाद,लाल मोहन प्रसाद, सुनीता देवी, कलावती कुमारी,सावित्री देवी, कौशल्या देवी,गुड़िया देवी,अनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी,बिनोद कुमार, ललिता देवी,।कोलेश्वर सिंह,खगेंद्र प्रसाद,लालधारी प्रसाद,पवन प्रसाद,गीत देवी,अंजू देवी,क्रांति कुमारी,सरिता देवी,रेणु देवी और अन्य किसान उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किसानो को उनकी फसलों के सुरक्षा उपायों के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी मिली जिसे वे अपने कृषि कार्यों में सुधार कर सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BokaroJharkhand

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का बोकारो में भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क अभियान

Khabar365newsहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhRanchi

पीवीयूएनएल द्वारा रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट–2026 का सफल आयोजन

Khabar365news“अपशिष्ट से समृद्धि तक : परिवर्तन की सशक्त एवं सतत यात्रा” रिपोर्ट...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाई गई बिपद तारिणी पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भक्ति और आस्था के साथ आज...

Jharkhand

आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुमरा में विशेष ‘मासिक बुजुर्ग शिविर’ का आयोजन, 64 मरीज की हुई जांच

Khabar365newsराष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आज...