JharkhandRanchi

जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कतरपा गांव में मंगलवार की रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. इस मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी चंदन सिन्हा ने ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया है. मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अपराधियों ने मारी थी गोली गौरतलब है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने बीती रात मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृत चाचा बुधराम मुंडा (32 वर्षीय) और भतीजा मनोज मुंडा (30 वर्षीय) कतरपा गांव के ही थे. यहां बाइक से आये अपराधियों ने दोनों के पेट में गोली मारी थी.

पुलिस ने कई लोग हिरासत में इस हत्याकांड को लेकर रांची पुलिस की टीम आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जमीन विवाद से लेकर आपसी रंजिश तक हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. बुधराम मुंडा और मनोज मुंडा एक अन्य युवक के साथ चल रहे थे, लेकिन, गोली चलने पर उक्त युवक बच गया और जब उसने बाइक को पकड़ने की कोशिश की, तब उसका नंबर प्लेट उसके हाथ में आ गया. हालांकि अपराधी मौके से भागने में कामयाब हो गये थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातु बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कटिया पंचायत के कटिया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नगर अध्यक्ष प्रत्याशी आशा गुप्ता ने जारी किया ‘विकसित जामताड़ा’ संकल्प पत्र

Khabar365newsनगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

चैती दुर्गा, सरहुल और रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी का हुआ गठन।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के ऐतिहासिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम के पैतृक गांव नेमरा में धक्कामार 108 एम्बुलेंस ने ली महिला की जान,

Khabar365newsझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य व्यवस्था...