Jharkhand

आंधी-तूफान और लू को विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित करने का फैसला

Share
Share
Khabar365news

रांची : चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी ने आपदा विभाग को आवश्यक निर्देश दिये हैं. ताकि राज्य में प्राकृतिक कारणों से होनेवाली क्षति से निबटा जा सके. मुख्य सचिव ने राज्य में आंधी और तूफान तथा लू से होनेवाली जानमाल की क्षति को देखते हुए उसे ‘विशिष्ट स्थानीय आपदा’ घोषित करने को कहा है. राहत और बचाव कार्यों पर जोर पहले ये आपदा में नहीं आते थे, लेकिन अब इन्हें आपदा घोषित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है. मुख्य सचिव ने कहा है कि हम समय से राहत व बचाव कार्य करके प्राकृतिक आपदा से होनेवाली क्षति को कम कर सकते हैं.

गोताखोरों की तैनाती और अग्निशमन केंद्रों की होगी स्थापना राज्य के चिह्नित जलाशयों पर गोताखोरों की तैनाती की जायेगी. इसके लिए निबंधित पेशेवर मछुआरों को प्रशिक्षित किया जायेगा. इसके अलावा, राज्य के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की संकीर्ण गलियों में निर्मित मकानों-भवनों में आगजनी की स्थिति से निबटने के लिए 39 अग्निशमन केंद्रों की स्थापना की जायेगी. वज्रपात और डूबने से होनेवाली मौतों पर ध्यान आपदा प्रबंधन विभाग वज्रपात और डूबने से होनेवाली मौतों के हॉट स्पॉट को झारखंड स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के सहयोग से चिह्नित करेगा, फिर यहां होने वाले संकट से निबटने के लिए रणनीति बनेगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...