CrimeJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लाखों का इनाम मिलगा गैंगस्टर प्रिंस खान और आशीष रंजन को गिरफ्तार कराने वाले को

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : कुख्यात अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान और आशीष रंजन को गिरफ्तार कराने वाले की इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। गैंगस्टर प्रिंस खान को गिरफ्तार कराने वाले को अब पांच लाख रुपए का इनाम स्वरूप दिया जाएगा। वहीं आशीष रंजन उर्फ छोटू के ऊपर भी इनाम की राशि बढ़ाकर चार लाख रुपए कर दी गई है।प्रिंस खान को पकड़वाने के लिए पहले पचास हजार रुपए इनाम रखा गया था।जबकि आशीष रंजन के ऊपर पांच हजार रुपए रखा गया था।

एसएसपी एचपी जनार्दनन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम धीरे धीरे यहां पनप रहा है।जिसमें दो गैंग सक्रिय है।जिसमें एक प्रिंस खान का गिरोह सक्रिय है,वहीं दूसरा जेल में कुख्यात अमन सिंह की हत्या के बाद उसका राइट हैंड आशीष सिंह उसका सम्राज्य चला रहा है।पुलिस लगातार दोनों के ऊपर कार्रवाई कर रही है।दोनों धनबाद से बहार रहकर अपना गिरोह चला रहा है।प्रिंस खान के ऊपर पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया है।जबकि आशीष रंजन के ऊपर चार लाख रुपए इनाम की घोषणा की गई है।दोनों को पकड़ने के लिए जो भी लोग लगे हुए हैं,वह और अधिक मोटिवेट होंगे।जो भी इन्हें पकड़वाएंगे उन्हें पांच लाख और चार लाख की राशि दी जाएगी।

बताते चलें कि प्रिंस खान के खिलाफ बिहार और झारखंड के अलग अलग थानों में कुल 91 मामले दर्ज हैं।24 नवंबर 2021 की गैंगस्टर फहीम खान के करीबी जमीन कारोबारी नन्हे खान की हत्या हुई थी।इस दिन से प्रिंस खान फरार है।झारखंड पुलिस के आग्रह पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है।

हत्या ,जानलेवा हमला,रंगदारी जैसे संगीन मामलों में आशीष रंजन फरार चल रहा है।सरायढेला के जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या में पहली बार आशीष जेल गया था।12 मई 2021 में सरफुल हसन उर्फ लाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आया।धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह हत्या में भी आशीष आरोपी है।वीडियो वायरल कर उसने खुद अमन की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में विवान बजाज शोरूम का शुभारंभ, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित खैरा मांझी चौक में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा ‘प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर’ का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिला सशक्तिकरण को नई दिशा स्वर्णरेखा...

jamshedpurJharkhand

एक बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए आगे आई महिला उत्थान समिति और मीडिया प्रतिनिधि

Khabar365newsएक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला...

BreakingdumkaJharkhand

दुमका में फर्जी पुलिस बनकर वसूली, दो युवक गिरफ्तार

Khabar365newsदुमका : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में शनिवार...