JharkhandRanchi

घर में लगी आग, चपेट में आने से दंपत्ती की हुई मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबाडीह गोंड़ेया टांड़ गांव के रंजीत साहु के घर में देर रात आग लग गयी। घर में रखे डीजल और गैस टंकी के फटने से आग इतना बिकराल रूप ले लिया कि देखते ही देखते पुरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बावजुद रंजीत साहु और उसकी पत्नी अपने संपत्ती को बचाने की जद्दोजहद करने लगे इसी दौरान दोनों चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। घर में उनके 2 बच्चे भी थे जो छत से कुद कर अपनी जान बचाकर भागन में सफल हुये।

घटना की सुचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक आग अपना तांडव मचा चुका था। किसी तरह आग पर काबु पाया गया। मौके पर सोनाहातु पुलिस पहुंची और दोनों के शव को काफी मश्क्कत के बाद निकाल कर थाना ले गयी है। पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगलगी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी। लोगों में चर्चा है कि सिल्ली टाटा मुख्य मार्ग में होने के कारण इस जगह पर डीजल कटींग कर अवैध काम किया जाता था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आंधी-बारिश में डर के साये में जी रहा परिवार, पक्के घर की मांग

Khabar365newsतेज आंधी और बारिश का मौसम आते ही शोभा और छोटी की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, ₹5 लाख का सामान राख

Khabar365newsनवादा। बिहार के नवादा जिले में शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 माह की मासूम की संदिग्ध मौत, मां ने पिता-दादी पर लगाए गंभीर आरोप

Khabar365newsसीवान। बिहार के सीवान जिले में पांच माह की एक मासूम बच्ची...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,042 नए शिक्षक, CM देंगे नियुक्ति पत्र

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की...