झारखंडब्रेकिंग

महाकुंभ से लौट रही बस धनबाद में दुर्घटना का शिकार

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर स्थित तेतुलिया में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में पश्चिम बंगाल के हल्दिया के 12 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

खड़ी ट्रक से टकराई बस
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मेदिनीनगर हल्दिया से श्रद्धालु एक टूरिस्ट बस से प्रयागराज संगम स्नान करने गए थे। वापसी के दौरान गोविंदपुर के तेतुलिया में बस चालक को झपकी लग गई, जिससे बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर से बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में कुल 68 यात्री मौजूद थे।
इस हादसे में हरिपद सामंतो, बिनहे चक्रवर्ती, स्वप्न कुमार, सुदिप्तो जना, पुष्पा रानी, पल्लव जना, कार्तिक चंद्र मिश्रा, स्मॉल चंद्र सामंतो, कार्तिक भूमि, जानकी मिश्रा, निमाई चक्रवर्ती और छविलाल मैथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा, कई अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

दामोदर में विसर्जित हुईं रूपी सोरेन की अस्थियां, सीएम हेमंत ने निभाई रस्में

Khabar365newsरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग मुंबई गई रुखसाना, कूड़े के ढेर पर मिला शव

Khabar365newsतीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ मुंबई जाने वाली रुखसाना की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सिल्ली की घटना पर भड़के देवेंद्र नाथ महतो, फांसी की सजा की मांग

Khabar365newsरांची/सिल्ली: झारखंड के सिल्ली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...