झारखंडब्रेकिंग

सेंट्रल बैंक के हेड कैशियर की सड़क हादसे में मौत, वैन ने स्कूटी में मारी टक्कर

Share
Share
Khabar365news

देवघर : देवघर के पथरोल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सेंट्रल बैंक की हेड कैशियर की मौत हो गई। हादसा कलहोड़ मोड़ के पास पिकअप वैन और स्कूटी में टक्कर से हुई। स्कूटी सवार महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गिरिडीह जिले के कर्बला रोड निवासी नेहा ऋषि (38) के रूप में हुई है। वह सिमरामोड़ स्थित सेंट्रल बैंक में हेड कैशियर के पद पर पदस्थापित थीं। नेहा ऋषि के दो बेटे हैं। उनके पति बक्सर में इनकम टैक्स अधिकारी हैं। पथरोल थाना के सब इंस्पेक्टर विकास पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन की तलाश कर रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...