Jharkhandदेश - विदेश

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन===========

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: समाहरणालय रामगढ़ के सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने प्रखंडवार सूखाड़ राहत योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों एवं सी०आई० को पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा किसानो का पंजीकरण करने का निर्देश दिया।

साथ ही उप विकास आयुक्त ने ऑपरेटररों की संख्या बढ़ा कर हर स्थिति में आवेदनों को डी०सी० लॉगिंन में फॉरवर्ड करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं सभी सी०आई० को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी योग्य किसान लाभ से वंचित ना हो यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान श्री सिन्हा ने परियोजना निदेशक आत्मा को सभी अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुखाड़ राहत योजना के तहत लंबित आवेदनों को दो दिनों के अंदर निष्पादित करते हुए ज्यादा से ज्यादा कृषक मजदूरों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान परियोजना निदेशक आत्मा, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा रामगढ़, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रामगढ़, सभी अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु(पीवीयूएनएल) में परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...