JharkhandRanchi

बाल श्रम व बाल विवाह एक अपराध : सुनिता देवी

Share
Share
Khabar365news

रांची : झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.04.2025 को रातू प्रखंड में नालसा की योजना-2024 के तहत मानसिक बीमारी और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी सुनिता देवी, सुजिता देवी व अन्य उपस्थित थे।

सुनिता देवी ने कहा कि रिनपास कांके में डालसा का पीएलवी नियुक्त है। मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़ित या पीड़िता कार्यरत पीएलवी या जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से सम्पर्क कर सकते है। पीएलवी सुनिता देवी ने रेप-गैंगरैप में पीड़ितों को मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। डायन बिसाही पर बोली कि किसी को भी डायन कहना गलत है। डायन कहकर लोगों को प्रताड़ित करना कानुनन अपराध है, इसमें सजा का भी प्रावधान है। बाल श्रम एक अपराध है, बच्चों को मजदूरी कराने के बाजय उन्हें शिक्षा दें। बाल विवाह पर फोकस करते हुए बोलीं कि अभिभावक अपने लाडलियों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें, उन्हें उचित शिक्षा दें, ताकि वह अपने पैरो पर खड़ा हो सके। आगे उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी।
10 मई 2025 को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी, कहीं कि लोक अदालत में समय और धन की बचत होती है।
पीएलवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में तथा वृद्धा पेंशन तथा विधवा पेंशन के बारे में फोकस किये। इसके अलावा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास के बारे में जानकारी दी गयी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा 3 अगस्त को

Khabar365newsपूर्वी सिंहभूम जिले में नव निर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलासाई (पोटका),...

BreakingJharkhand

सावन में इस जगह बनाई जाती है केले की जलेबी, कांवरिये सालभर करते हैं इंतज़ार

Khabar365newsसावन का पावन महीना चल रहा है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज...

BreakingJharkhand

गुरु जी की स्थिति ठीक नहीं मुख्यमंत्री फिर दिल्ली रवाना 

Khabar365newsविधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत...

BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद युवती ने डोबो पुल से नदी में लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी के डोबो पुल से शुक्रवार सुबह...