JharkhandRanchiSuprime court

मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त महिला को ईलाज हेतु भेजा गया रिनपास

Share
Share
Khabar365news

रांची : उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में सचिव श्री रवि कुमार भास्कर के द्वारा कोतवाली थाना, रांची से समन्वय स्थापित कर मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता पिंकी कुमारी को उचित ईलाज के लिए रिनपास में भेजा गया।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर स्वयं पीड़िता के पैतृक आवास स्थान महावीर चौक, दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के समीप पहुंचे एवं पीड़िता पिंकी कुमारी के परिवारवालों से मिले। पीड़िता पिंकी कुमारी के मानसिक और शारीरिक रूप से विक्षिप्त प्राप्त होने पर पीड़िता को अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची लाया गया। डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर के निर्देश पर पीड़िता और उनके परिवार का बयान भी दर्ज किया गया। प्राथमिक तौर पर यह प्रतीत होता हैं कि भाईयों के बीच करोड़ों के संपत्ति के विवाद के वजह से पीड़िता को परिवारवालों ने अपने हाल पर छोड़ दिया है।
डालसा सचिव के द्वारा मध्यस्थता कराने के बाद दोनों भाईयों में यह सहमति बनीं कि दोनों मिलकर पिंकी कुमारी का देखभाल एवं ईलाज करेंगे। सभी आपस में मिलकर संपत्ति के विवाद का निबटारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के माध्यम से करेंगे।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा सचिव के निर्देश पर संपत्ति विवाद के निस्तारण के लिए एक प्री-लिटिगेशन केस भी दर्ज कर दिया गया है। आगे भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से पीड़िता को हर संभव मदद किया जायेगा।
पीड़िता पिंकी कुमारी को रिनपास में उचित ईलाज हेतु आज ही डालसा, रांची के समर्पित पीएलवी, रेनु देवी एवं सुरज कुमार वर्मा के द्वारा ले जाया गया। इसमें रेनु देवी एवं सुरज कुमार वर्मा का भी योगदान रहा।
यह जानकारी डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...