झारखंडब्रेकिंग

गढ़वा की बेटी गीतांजलि बनी मैट्रिक में स्टेट टॉपर, पिता है पारा टीचर

Share
Share
Khabar365news

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में गीतांजलि कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गीतांजलि ने कुल 493 अंक हासिल किए हैं, जो कि 98.60% के बराबर है। गीतांजलि गढ़वा जिले की रहने वाली हैं। वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। फिलहाल वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही हैं। टॉप 10 में 7 लड़कियों ने बाजी मारी है। गीतांजलि इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा हैं। इनके पिता का नाम उमेश पाल है। 

गीतांजलि एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक पारा शिक्षक हैं। परिवार में कुल तीन भाई-बहन हैं, जिनमें गीतांजलि सबसे बड़ी हैं। दो बहनें और एक छोटा भाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद गीतांजलि की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि राज्य भर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। गीतांजलि की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण के बल पर कोई भी छात्र किसी भी परिस्थिति में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उनके टॉप करने की खबर सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में खूब सराहना मिल रही है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। 1297 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम हुए थे। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी। इस बार छात्रों ने पिछले बार से अच्छा प्रदर्श किया है। वर्ष 2024 में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जो बढ़कर इस बार 91.71 प्रतिशत हो गया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...