Ranchiझारखंड

दो नाबालिग बालकों की रेस्क्यू कर RPF ने दिखाई तत्परता

Share
Share
Khabar365news

रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद सतर्क हैl दिनांक 28.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि दो नाबालिग बालक, जो अपने घर से भाग गए थे, रांची रेलवे स्टेशन के आसपास देखे गए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर RPF पोस्ट रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा “नन्हे फरिश्ते” टीम के सहयोग से तत्काल खोज अभियान चलाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालकों को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से सकुशल खोज निकाला गया।पूछताछ के दौरान बालकों ने अपनी पहचान बिट्टू कुमार, उम्र – 14 वर्ष, पिता – राजेश चौधरी, निवासी – वार्ड संख्या 7, चाँद सराय, जिला – वैशाली (बिहार), आदित्य सैनी, उम्र – 15 वर्ष पिता – शंभू भगत, निवासी – वार्ड संख्या 11, जंदाहा, जिला – वैशाली (बिहार) बताईl बालकों ने बताया कि उन्हें माता-पिता द्वारा डांटने पर वे घर से भाग आए और रांची आ पहुँचे। दोनों नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके अभिभावकों को सूचना दी गई। सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करने के उपरांत बालकों को चाइल्डलाइन रांची को सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उनकी आगे की देखभाल की जा सके।

इस सराहनीय कार्य में निम्नलिखित RPF अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे:-
उप निरीक्षक रवि शेखर, कांस्टेबल (CT) अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल केएम अंजना

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर प्रणव झा ने जताया आभार

Khabar365newsरांची: झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

दशकों की सेवा नजरअंदाज: फुरकान अंसारी

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ...