JharkhandpatratupatratuRamgarh

रोशन लाल चौधरी विधायक बड़कागांव ने पीवीयूएनएल गर्ल एम्पावरमेंट मिशन कैम्प का किया दौरा, बालिकाओं से की आत्मीय बातचीत

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरीने आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा संचालित गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (GEM) शिविर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, और नेतृत्व कौशल में सक्षम बनाना है। श्री चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्ल एम्पावरमेंट मिशन जैसी योजनाएं समाज की जड़ों को मजबूत करती हैं। ये बालिकाएं आने वाले समय में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगी।

विधायक महोदय ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने PVUNL द्वारा चलाए जा रहे इस सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम की सराहना करते हुए आशा जताई कि यह शिविर बालिकाओं के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

शिविर में विभिन्न गतिविधियाँ जैसे शैक्षणिक सत्र, खेल, कला एवं हस्तकला, स्वास्थ्य जागरूकता, और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर PVUNL के वरिष्ठ अधिकारीगण, शिक्षकगण, तथा भी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...