झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में झारखंड आंदोलनकारी को मारी गोली, रीढ़ की हड्डी में जाकर फंसी

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना अंतर्गत राजापोखर गांव में बीती रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। गांव के निवासी और झारखंड आंदोलन से जुड़े 50 वर्षीय ताला बास्की को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह वारदात रात लगभग दो बजे की है, जब ताला बास्की अपने घर के आंगन में अकेले सो रहे थे। गोली उनकी पीठ में लगी और रीढ़ की हड्डी में जाकर फंस गई। घटना के बाद उन्हें पहले गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें धनबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उसी रात पास के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद से एक बारात गांव में आई थी। रात करीब 12 बजे तक समारोह चला, इस दौरान बारातियों के बीच झगड़ा भी हुआ। हालांकि, ताला बास्की न तो उस शादी समारोह में शामिल थे और न ही किसी झगड़े से उनका कोई संबंध था। ऐसे में उन पर हमला होना पूरे क्षेत्र के लिए चौंकाने वाला है। इस घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

राजाभीठा थाना प्रभारी निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कितने लोग शामिल थे और ताला बास्की को क्यों निशाना बनाया गया। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 मई को ललमटिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर में भी अपराधियों ने राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र में 50-60 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसमें एक डंपर ऑपरेटर घायल हुआ था। उस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...