झारखंडब्रेकिंग

सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करते युवक पर संज्ञान लेते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा, “SP साहब इनसे पूछा जाए जीवन अनमोल है या जलवा?”

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर, जिसे अब बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर नाम दिया गया है, का उद्घाटन किया। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद फ्लाईओवर पर एक लड़के का स्टंट करते हुए वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा था। युवक इसी नए फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। इस वायरल वीडियो को परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशासन को इसपर संज्ञान लेने को कहा है। 

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “रांची ट्रैफिक पुलिस इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्यवाही करें,यह लोग हुनर नहीं हुड़दंग करने वाले है। रांची पुलिस इनसे पूछा जाए की जीवन अनमोल है या जलवा?” उन्होंने अपने पोस्ट में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया है। ऐसे में रांची ट्रैफिक पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान में जुटी है और उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंड

स्वीटजरलैंड पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा प्रकृति के साथ तालमेल बैठा कर विकास पर ध्यान दिया जाएगा

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी टीम के साथ आज स्वीटजरलैंड पहुंच गए हैं।...

BreakingJharkhandब्रेकिंग

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना

Khabar365newsप्रदेश अध्यक्ष बनने के अगले दिन प्रो आदित्य प्रसाद साहु ने आज...

BreakingJharkhandझारखंड

डालटेनगंज नगर निगम की पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कहा, अपराध फिर बढ़ने लगा

Khabar365newsडालटेनगंज नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने आज पूर्व वार्ड...

BreakingJharkhandब्रेकिंग

2. बड़ा बाज़ार में धमाका, पहले से रखा था विस्फोटक; 3 की मौत

Khabar365newsबड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट...