झारखंडब्रेकिंग

SBMCH मामले में भाजपा नेता अर्जुन साव की वार्ता के बाद रिहाई, धरने पर बैठे थे भाजपा के सांसद-विधायक 

Share
Share
Khabar365news

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में एक गर्भवती महिला के प्रसव को लेकर हुई लापरवाही और अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा नेता अर्जुन साव को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं, सांसद और विधायकों ने थाने के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब भाजपा नेता अर्जुन साव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर फैल गई। बताया जा रहा है कि साव ने SBMCH अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं और एक गर्भवती महिला को समय पर प्रसव सुविधा न मिलने को लेकर आवाज उठाई थी।

पुलिस द्वारा बिना किसी लिखित शिकायत या FIR के हिरासत में लिए जाने को लेकर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और विधायक समेत कई भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। वार्ता विफल होने पर सभी ने थाने के बाहर धरना देना शुरू कर दिया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि “बिना किसी शिकायत या FIR के किसी समाजसेवी को इस तरह उठाकर थाने में बंद कर देना कानून और लोकतंत्र दोनों के खिलाफ है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि हजारीबाग में पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी।”

धरने के घंटों बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भाजपा नेताओं के साथ वार्ता की। अंततः समझौता होने के बाद अर्जुन साव को रिहा कर दिया गया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...