JharkhandRamgarh

नम आँखों से लोगों ने दी अपने मुखिया को अंतिम विदाई-शव यात्रा में हर कोई की आंखे छलक गई

Share
Share
Khabar365news


लोगों ने कहा आप हमेसा रहेंगे हमारे मुखिया
-पूरा गांव में पसरा मातम,अंतिम संस्कार में शामिल हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी


गोला। सोसो कलां पंचायत के मुखिया नीता देवी 45 वर्ष का निधन बीती रात को हेमतपुर स्थित अपने आवास में हो गया। निधन की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रात भर लोगों का आना जाना लगा रहा। अपने मुखिया को एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखें।हेमतपुर आवास में अंतिम दर्शन के लिए शव को रखा गया था। बताया गया कि मुखिया नीता देवी करीब दस माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उनका इलाज सीएमसी वेलोर में चल रहा था। ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन बीती रात को अचानक उनकी तबियत जायदा बिगड़ गई । वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

शव यात्रा में हर कोई की आंखे छलक़ गई

सोसो कलां मुखिया नीता देवी का शव दोपहर को उनके आवास से निकली। जैसे ही शव घर से निकली। लोग जगह जगह सड़को में खड़ा होकर फूल बरसाए।हर कोई के आँखों में आंसू छलक रहा था।
नीता देवी ने अपने सरल स्वभाव और कड़ी मेहनत से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। यही कारण रहा कि उनके देहांत की सूचना के बाद सैकड़ो परिवारों में चूल्हा नहीं जल सका। छलकते आंसू के साथ लोगों ने कहा कि ज़ब तक सूरज चाँद रहेगा आप हमारे मुखिया हमेसा रहेंगे।

2022 में जीत कर बनी थी मुखिया

नीता देवी वर्ष 2022 में सोसो कलां पंचायत से जीत का मुखिया बनी थीं। इसके बाद से ही उन्होंने इस पंचायत क्षेत्र को अपना परिवार माना था। हर व्यक्ति के सुख-दुख में वह सबसे पहले खड़ी रहती थीं। विषम परिस्थितियों में आकर चुनाव लड़ने के बाद जीत मिलने पर नीता ने सैकड़ो परिवारों से अपना गहरा नाता स्थापित कर दिया था। जिसके कारण नीता की लोकप्रियता काफी बड़ी हो गई थी। महिला तो महिला वृद्ध और युवा भी उन्हें अपना मानते थे। यही कारण है कि जब उनके निधन की सूचना क्षेत्र में पहुंची तो उसे दिन सैकड़ो परिवारों में चूल्हा नहीं जला। नीता देवी से पहले इनके पति बजरंग कुमार महथा मुखिया थे।

क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय है यह परिवार
सोसो कलां मुखिया नीता देवी का परिवार इस क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय है। इस परिवार को लोग काफ़ी सम्मान देते है। यहीं कारण है कि लम्बे समय से पंचायत का नेतृत्व करने का जिम्मा मिला। इसी परिवार से दिगंबर महथा था। जो इस क्षेत्र के लिए बड़ा चेहरा थे। एक समर्थक ने बताया कि इनके घर आने के बस कोई निराश होकर नहीं लौटता है।

देर शाम को पंचतत्व में विलिन हो गई नीता देवी

हेमतपुर स्थित गोमती नदी में सोसो कलां मुखिया पंचतत्व में विलिन हो गई। घाट में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उनके पुत्र मंजीत कुमार ने मुखाग्नि दी। घाट में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, समाजसेवी पियूष चौधरी, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, अमित महतो, जिप सदस्य जलेश्वर महतो, सरस्वती देवी, मुखिया कुलदीप साव, सुरेश रजक, कुलेश्वर महतो, जाकिर अख्तर, सेवानिवृत्ति अंचल अधिकारी अनिल यादव, पंचायत समिति सदस्य बाल गोविंद महतो, रचिया महतो, कृषि मित्र सतीश महतो, अशोक महतो, गोबिंद मुंडा, राजेश महतो, लालटू चंद्र पोद्दार संतोष महतो,निशि बक्सी, रजनीश आनंद पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, तपन महथा सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में अधेड़ पर बहू और पोती की हत्या का आरोप,

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी श्रमिक की मौत

Khabar365newsबोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के एक प्रवासी श्रमिक की सऊदी अरब...