देशब्रेकिंग

विराट कोहली की बढ़ी मुश्किलें, बेंगलुरु भगदड़ मामले में शिकायत दर्ज

Share
Share
Khabar365news

बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल ट्रॉफी जीत के बाद जश्न के दौरान मची भगदड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गयी थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे। अब इस घटना को लेकर आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गयी है। 

कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत
शुक्रवार को ‘रियल फाइटर्स फोरम’ नामक संस्था के पदाधिकारियों ने बेंगलुरु के कब्बन पार्क थाने में विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि कोहली इस आयोजन का चेहरा थे, इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने शिकायत की प्रति प्राप्त कर ली है और कहा है कि इस मामले पर जांच की जाएगी। बता दें कि इस भगदड़ के मामले में पहले ही आयोजत संस्था डीएनए, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और आरसीबी टीम प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता एक रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे। इसके अलावा इस लापरवाही के चलते शहर के पुलिस कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी हो कि बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में प्रशंसक आरसीबी की जीत का जश्न मना रहे थे। तभी भीड़ बेकाबू हो गयी और भगदड़ मच गयी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी थी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...