Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र से कुपोषण दूर करने हेतु की महाअभियान की शुरुआत

Share
Share
Khabar365news

माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी सदैव हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों के उत्थान हेतु कार्यरत रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने विभिन्न माध्यमों से क्षेत्रवासियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु साधन उपलब्ध करवाए हैं।

उन्हीं के प्रयास व सहयोग से अब कोरोना काल में अपने माता-पिता या इनमें से किन्हीं एक को खो चुके बच्चों को सहायता मुहैया करवाई जा रही है। फीडिंग इंडिया व जोमाटो इसमें सीएसआर मद से सहयोग दे रहे हैं। इसमें बच्चों को एजुकेशन किट दी जा रही है, जिसमें ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने हेतु लगभग 20 हज़ार की टैबलेट है। साथ ही बच्चों को अनएकैडमी का एक साल के निशुल्क सब्सक्रिप्शन के साथ स्टेशनरी भी दी जा रही है। इसमें 12 नोटबुक, 10 पेन, 10 पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स इत्यादि होंगे। साथ-साथ इन बच्चों को पूरे एक वर्ष तक राशन उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्हें बेहतर पोषण मिले इसके लिए मोटा अनाज समेत बाजरे व रागी के लड्डू भी दिए जायेंगे। श्री जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग में आज 48 बच्चों को यह किट प्रदान की।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आह्वान है कि देश भर में कुपोषण को दूर किया जाए। श्री जयंत सिन्हा जी ने इसी दिशा में आज हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र से कुपोषण दूर करने हेतु महाअभियान की शुरुआत की। फीडिंग इंडिया के सहयोग से हज़ारीबाग व रामगढ़ के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहारों की आपूर्ति की जाएगी। इसमें बच्चों को मोटे अनाज समेत सभी पोषक पदार्थ उपलब्ध करवाए जायेंगे। यह अभियान हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में कुपोषण ख़त्म होने तक जारी रहेगा। इसके साथ ही अनेक समुदायों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय एनजीओ से सहयोग लिया जाएगा।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में हम बच्चों को बेहतर शिक्षा, भोजन व सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु विभिन्न अभियान चला रहे हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया करवाने के लिए हज़ारीबाग व रामगढ़ में अक्षयपात्रा रसोईघर के विशाल रसोईघर का निर्माण किया जा रहा है। फीडिंग इंडिया व जोमाटो के सहयोग से आज जो अभियान शुरू हुआ है, वो क्षेत्र से कुपोषण दूर करने में अहम भूमिका निभाएगा। बच्चों को पोषण मिलेगा तो उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने इस सहयोग के लिए फीडिंग इंडिया व जोमाटो के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...