JharkhandUncategorized

लोहरदगा : सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में विद्या भारती के निर्देश पर मातृ पितृ पूजन समारोह का किया गाय आयोजन।

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में विद्या भारती के निर्देश पर मातृ पितृ पूजन समारोह का किया गाय आयोजन। कार्यक्रम का प्रारंभ आगत अतिथियों द्वारा पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमरकांत शुक्ला ने कराया। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय की आचार्या नीलिमा सिंह ने रखी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं  द्वारा माता-पिता के सम्मान में भव्य रंगमंचीय कार्यक्रम  प्रस्तुति के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मौके पर उपस्थित अपने माता-पिता का भक्ति पूर्वक पूजन अर्चन किया। मातृ पितृ पूजन का यह दृश्य अत्यंत भावपूर्ण, प्रेरक एवं समाज में जागृति लाने वाला था आरती एवं प्रसाद अर्पण करते हुए छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का भावपूर्ण पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि-“वर्तमान समय में अपनी संस्कृति के अंदर पाश्चात्य प्रभाव का समावेश होता जा रहा है।

इससे आज के बच्चे अपने माता-पिता के  नियंत्रण से अलग होते जा रहे हैं। दादा -दादी, माता -पिता आदि के साथ संयुक्त कुटुंबात्मक परिवार में आज बिखराव आता जा रहा है। हमारी संस्कृति महान है। हमारा देश भगवान राम कृष्ण का देश है। श्रवण कुमार, भीष्म पितामह का देश है। हमें ऐसी संतान चाहिए जो आदर्श हो, संस्कृति निष्ठ हो। इसी उद्देश्य से विद्या भारती के विद्यालयों में मातृ पितृ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इस कार्यक्रम से समाज को अवश्य ही एक सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।” अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात आए हुए अभिभावकों को विद्यालय की ओर से अंग वस्त्र प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की आचार्या मधुमिता शर्मा ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या मंजू देवी एवं पूर्व छात्रा नेहा प्रजापति ने अत्यंत भव्यता पूर्वक किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष विनोद राय, समिति सदस्या शोभा देवी, महिला थाना प्रभारी किरण पंडित, अभिभावक दिनेश प्रजापति, विनोद सोनी, लगभग 40 भैया बहनों के माता पिता, छात्र-छात्राओं एवं सभी आचार्य  उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...