झारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रपति मुर्मू ने गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन का लिया हालचाल, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर देशभर में चिंता है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोरेन का हालचाल लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
राष्ट्रपति ने चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की हालत इस समय स्थिर है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। चिकित्सकों का कहना है कि अगली तीन से चार दिनों तक इंतजार करना होगा, उसके बाद ही उनकी स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे थे। पहले संभावना जताई जा रही थी कि वह गुरुवार शाम रांची लौट सकते हैं, ताकि 27 जून की रथयात्रा में शामिल हो सकें। लेकिन गुरुजी की स्थिति को देखते हुए अब उनका रांची लौटना शुक्रवार सुबह संभावित है। शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के सबसे प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें पूरे राज्य में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता है। उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड में चिंतित समर्थक लगातार बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...