झारखंडब्रेकिंग

टाटा ZOO की मादा भालू ज्योति अब नहीं रही, 15 दिनों से थी बीमार

Share
Share
Khabar365news

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (ZOO) में मौजूद 3 भालुओं में से एकमात्र मादा भालू ज्योति अब इस दुनियां में नहीं रही। फेफड़े की बीमारी के कारण महज 18 महीने की मादा भालू ज्योति की मौत हो गयी है। ज्योति को रांची के बाबा फूड्स प्रोडक्ट्स ने गोद ले रखा था। जू प्रबंधन के अनुसार 23 जून की शाम 4 बजे ज्योति की मौत हो गयी। जिसके बाद वन विभाग और जिला पशु पालन विभाग की मौजूदगी में मादा भालू का डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसकी फेफड़ों में मौजूद बीमारी की पुष्टि हुई है। इधर, मादा भालू की मौत की दुखद घटना के बाद से जू प्रबंधन में शोक का माहौल है।

इस संबंध में टाटा जू के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि मादा भालू पिछले 15 दिनों से बीमार थी। इस कारण से वह ठीक से खाना भी नहीं खा रही थी। लेकिन, वह बीच-बीच में रेस्पॉन्ड कर रही थी। भालू के बीमार होने पर जू के एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर नवीन कुमार से कंसल्ट किया गया। इसके बाद आगरा के डॉक्टर इलइ राजा और बेंगलुरु के डॉक्टर अरुण शाह के अलावा जू में मौजूद चिकित्सकों की टीम से भी सलाह ली गई। जिसके आधार पर भालू को स्लाइन थेरेपी दी जा रही थी। साथ ही भालू का ब्लड टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें सब कुछ नॉर्मल था। लेकिन, बावजूद इसके 23 जून को मादा भालू ज्योति की मौत हो गयी। उन्होंने आगे बताया कि मादा भालू को एडॉप्ट  करने वाले रांची के बाबा फूड प्रोडक्ट्स को इस बाबत जानकारी दे दी गयी है, अब उन्हें ज्योति की जगह में दूसरे जानवर को गोद दे दिया जायेगा। इसकी प्रक्रिया की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...