जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

महिंद्रा शोरूम में काम करने के दौरान करंट लगने से व्यक्ति की मौत 

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित वीमेंस कॉलेज के समीप महिंद्रा शोरूम में काम करने के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी है। घटना बुधवार देर शाम 8:30 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। मृतक जुगसलाई के गौरीशंकर रोड निवासी गब्बर (37) है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गब्बर महिंद्रा शोरूम में इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था। उससे शोरुम के शटर की रिपेयरिंग का काम कराया जा रहा था। लेकिन, काम के दौरान करंट की चपेट में आने से गब्बर की मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि, आनन-फानन में घायल को टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना के बाद गुरुवार की सुबह मृतक के परिजन शोरुम पहुंचे। मृतक के भाई ने जानकारी दी कि कल दोपहर 3:00 बजे शोरुम से फोन आया था, जिसमें किसी भी हाल में आज काम पूरा करने के लिए कहा गया। काम के दौरान ही 7 बजे करीब शोरुम को बंद कर दिया गया। वहीं, भाई और एक मिस्त्री अंदर शटर रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। इसी क्रम में तार कटे होने के कारण उनका भाई बिजली के मेन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि काम करने के दौरान ही शोरुम को बंद कर दिया गया था, जिस कारण मेन लाइन को काटने में काफी देरी हुई। अगर शोरुम खुला रहता तो, समय रहते मेन लाइन काट दी जाती, जिससे उनके भाई की जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि मृतक किराये के मकान में रहता था और अपने पीछे पत्नी, 2 बच्चों, बूढ़ी मां को छोड़ गया है। अब शोरुम की लापरवाही से भाई की जान चली गयी है। ऐसे में परिवार की जान पर भी आफत बन आयी है। इस कारण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में पति-पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी, हल्की झड़प ने लिया भीषण रूप

Khabar365newsगढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में पति- पत्नी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साहित्यिक योगदान के लिए रूपा कुमारी अनंत को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

Khabar365newsरांची में आयोजित सम्मान समारोह में  प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को...