झारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ समाहरणालय में उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के समाहरणालय में उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की आज गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा की।
इस दौरान सर्वप्रथम सहायक आयुक्त उत्पाद श्रीमती विमला लकड़ा के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य को उत्पाद कार्यालय रामगढ़ में कार्यरत बल आदि की जानकारी दी गई जिसके उपरांत उपायुक्त ने उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को रामगढ़ जिला अंतर्गत किसी भी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक शराब पर बिक्री न होने देने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने नियमित रूप से जांच अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं दूसरी ओर जिले वासियों में चर्चा है कि रामगढ़ पतरातु भुरकुंडा विभिन्न वाइन शॉप में व्हिस्की बियर ब्रांड की जगह कुछ वर्षों से ऑर्डिनरी कंपनी का बियर मार्केट में बेची जा रही है, ग्राहकों में चर्चा है कि इन दिनों वाइन शॉप पर अच्छी ब्रांड की लुत्फ हो गई जैसे में टुबॉर्ग , गॉडफादर, किंग फिशर, बर्डवाइजर इन सभी बियर को लुत्फ कर दी गई है उसके जगह पर अन्य नये लोकल ब्रांड की बियर बेची जाती है जिससे ग्राहकों में नाराजगी है।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान आदि की जानकारी सहायक आयुक्त उत्पादन से ली गई एवं नियमित रूप से अवैध शराब के विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा नई उत्पाद नीति के तहत किए जा रहे कार्यों एवं आगे किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, पुलिस उपाध्यक्ष मुख्यालय श्री चंदन कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद श्री अमित मड़की सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...