झारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की वज्रपात की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मटरुखा निवासी भरत मंडल, पिता जीवलाल मंडल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भरत मंडल शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अपने खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान आसमान में काले बादल घिर आए और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना शुरू हो गई। इसी बीच खेत के पास जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर भरत मंडल बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पोते अर्जुन मंडल ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही परिजन खेत की ओर दौड़े और ग्रामीणों की मदद से शव को घर लाया गया। सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद देने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...