झारखंडब्रेकिंग

बगोदर में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित झरी पुल के पास शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।”

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को गंभीर हालत में तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर की तीव्रता और अधिक बढ़ गई। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...