kodermaझारखंडब्रेकिंग

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली में CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी 

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात कर उन्होंने राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी। उन्होंने कहा, ”आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से भेंट कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर से प्रार्थना है कि ‘गुरुजी’ शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों।”

बता दें कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये थे, लेकिन अस्पताल में ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी। मुख्यमंत्री की पत्नी और गुरुजी की बहु कल्पना सोरेन पहले से दिल्ली में है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी 24 जून को अपने पिता से मिलने दिल्ली पहुंचे। इसके बाद बुधवार 25 जून को भी राज्यपाल संतोष गंगवार दिल्ली शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंची। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। भाजपा नेता रघुवर दास ने जानकारी दी है कि उन्हें हल्का पैरालिसिस अटैक आया है। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बातचीत के हवाले से कही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...