JharkhandPolticalRamgarh

9 जुलाई को आम हड़ताल को लेकर रामगढ़ जिले मे मजदूर रथ यात्रा निकालेगी भाकपा माले :- हीरा गोप

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । भाकपा माले रामगढ़ जिला की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक जिला सचिव हीरा गोप के आवास पोचरा में हुई जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिला सचिव ने किया! बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया! 9 जुलाई के हड़ताल को लेकर ऐक्टू(AICCTU) द्वारा 29.06.2025 को एक बैठक बुलाया गया है। 9 जुलाई 2025 को आम हड़ताल को सफल बनाने,कॉमरेड ए. के राय जयंती दिवस पर पुरे देश मे पार्टी द्वारा 15 जून से 5जुलाई तक चल रहे मजदूर रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए 6-7 जुलाई को रामगढ़ जिले में भाकपा माले द्वारा केदला से मजदूर रथ यात्रा की शुरूआत किया जाएगा उसके पश्चात घाटो, आरा कोलियरी, सारूबेड़ा, अरगडा, सिरका, सयाल, सौंदा, भूरकुण्डा, बरकाकाना, रामगढ़, दुलमी, चितरपुर, रजरप्पा प्रोजेक्ट, दुलमी आने के लिए एवं गोला के औद्योगिक क्षेत्र में एवं आम चौक चौराहा मे चार श्रम कोड को रद्द करने को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने,8जुलाई को मशाल जुलूस निकालने, 9जुलाई रामगढ़ शहर में सड़क पर उतरकर मजदूरों के समर्थन में हड़ताल का समर्थन करने,21 जुलाई से चल रहे एक.के.राय के स्मृति में सभी पार्टी जिला सदस्य ब्रांचों की बैठक सुदृढ़ की शुरुआत करते हुए 28 जुलाई कामरेड चारु मजूमदार शहादत दिवस तक सांगठनिक निर्माण कार्यों पर विशेष अभियान के बतौर चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी सदस्यों की भर्ती, ब्रांच, लोकल का गठन व संचालन करने का निर्णय लिया गया है। 28 जुलाई को सांगठनिक ढांचे को लेकर एक जिला कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी जिम्मेदार साथियों को संपूर्ण सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना है।30 जून को हूल दिवस कार्यक्रम में पार्टी व आदिवासी संघर्ष मोर्चा के बैनर में आयोजित रेलीगढ़ा के कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया है।
प्रखंडों व सरकारी संस्थाओं में जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन, आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से देवकीनंदन बेदिया, बसंत कुमार, लाली बेदिया, देवानंद गोप, अमल कुमार, कर्मा मांझी, रामसिंह मांझी, नीता बेदिया, पवन यादव,जयनन्दन गोप,नरेश बड़ाइक कांति देवी, बिगेंद्र ठाकुर, सोहन बेदिया, ध्रुव तिवारी उपस्थित थे!

हीरा गोप
सचिव
भाकपा-माले, रामगढ़

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...