जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

आभूषण व्यवसायी से पिस्तौल की नोक पर डेढ़ करोड़ के ज्वेलरी की लूट, घर के बाहर पहले से घात लगाए बैठे थे 

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र चाकुलिया में बीती रात अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना देर रात करीब 8.30 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। दरअसल, चाकुलिया पंचायत के मिस्ट्रीपाड़ा निवासी आभूषण व्यवसायी अरुण नंदी उर्फ खाकान नंदी को हथियार से लैश अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है और उनसे करीब डेढ़ किलो सोने के आभूषण, जिसका मूल्य एक करोड़ 50 लाख रुपये बताया जा रहा है, लूट लिया। इसके अलावा 50 हजार रुपये नगद भी लूट लिया है। बता दें कि पीड़ित आभूषण व्यवसायी का चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर प्राप्ति ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है।

अरुण नंदी ने पुलिस को बताया कि पहले से घात लगाकर बैठे 4 से 5 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद अपराधी बाइक से पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले। हालांकि, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इधर, मामले की सूचना चाकुलिया पुलिस को दी गयी। थाना प्रभारी संतोष कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। बाइक से लुटेरों का पीछ किया गया। मगर लुटेरे भागने में सफल रहे।

घर के मुख्य दरवाजे के भीतर मौजूद था लुटेरा
पीड़ित अरुण नंदी ने बताया कि उनका पुत्र दुकान का शटर गिराने के बाद ताला लगा रहा था। इसी बीच वे आभूषण भरा बैग लेकर घर के लिए निकल गये। घर के मुख्य दरवाजे के भीतर पहले से एक अजनबी घात लगाये खड़ा था। आप कौन हैं? पूछते ही उसने मेरे गले में चाकू सटा दिया। इसी बीच दूसरा युवक पिस्तौल लेकर आया। उसने मेरे सिर पर पिस्तौल तान दी और मुझे धक्का मारकर गिरा दिया। जिसके बाद मेरे हाथ से डेढ़ किलो के सोने के आभूषण से भरा लेकर भाग गया। अरुण नंदी ने बताया कि बैग में करीब डेढ़ करोड़ के आभूषण के अलावा 50 हजार रुपये नगद भी थे। बता दें कि लूट की पूरी घटना अरुण नंदी के घर के मुख्य दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमर में कैद हो हुई है।

अरुण नंदी की दुकान और घर के बीच की दूरी लगभग 300 मीटर है। अरुण नंदी ने बताया कि एक लुटेरा घर के मुख्य दरवाजे के भीतर था। दूसरा गली में और 2 अन्य लुटेरे सड़क पर बाइक लेकर खड़े थे। संभावना है कि एक लुटेरा अरुण नंदी की दुकान के पास खड़ा होकर अन्य लुटेरों को मोबाइल पर पूरी जानकारी दे रहा था। दूसरी ओर, घटना के बाद अपरधियों के पीछे-पीछे अरुण नंदी चोर-चोर चिल्लाते हुए बहार निकले। वहीं, सड़क पर खड़े एक युवक बापी पोलाई ने अपराधियों को पकड़़ने की कोशिश भी की। लेकिन एक अपराधी ने उसे पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। फिर पिस्तौल चमकाते हुए लूटेरे बाइक से पश्चिम बंगाल फी ओर फरार हो गये।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...