BreakingJharkhand

चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सौता के जंगल-पहाड़ी इलाकों में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने जानकारी दी कि चाईबासा के गोइलकेरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में कुछ नक्सली हताहत हुए हैं और फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

गौरतलब है कि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोइलकेरा के सौता इलाके में मंगलवार सुबह जब सुरक्षाबल गश्ती पर थे, तभी नक्सलियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस अभियान के तहत और भी महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डांडिया नाइट्स की धूम डीजे की धुन और पारंपरिक गरबा की थाप पर देर रात तक थिरके लोग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...