Jharkhandसरायकेला- खरसावां

सरायकेला खरसावां जिला योगासन प्रतियोगिता हरिश्चंद्र विद्या मंदिर कांड्रा में हुआ संपन्न

Share
Share
Khabar365news

आज कांड्रा के हरिश्चंद्र विद्या मंदिर कांड्रा में सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय योगासना खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड राज्य योगासना संघ के महिला राज्य प्रभारी सुधा झा, सरायकेला जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री सिकंदर महतो, पूर्व जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान, सह जिला योगासन खेल संघ सरायकेला के उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर झा, महिला पतंजलि योग समिति सह जिला योगासन खेल संघ सरायकेला के कोषाध्यक्ष श्रीमती रूबी कुमारी, हरिश्चंद्र विद्या मंदिर के प्रधानाध्यक संजय कुमार, जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आनंद महतो, सचिव रेंजर सिंह सरदार, संयुक्त सचिव प्रेमाशिष महतो सभी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।प्रतियोगिता में कुल 3 आयु वर्ग के कुल 10 इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


मौके पर उपस्थित झारखंड योगासना खेल संघ के महिला राज्य प्रभारी सुधा झा जी ने संबोधित करते हुए कहा सभी उम्र के लोगों को योग को अपनाना चाहिए, आज स्वामी जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयास के बदौलत विश्व में योग को अपना रहे हैं। हमें भी योग को अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा योग को प्रतियोगिता तक ही सीमित न रख कर प्रतिदिन योग करना चाहिए। साथ ही मौके पर उपस्थित जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री सिकंदर महतो ने भी संबोधित करते हुए कहा योगासन खेल को भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता मिल गई है बहुत जल्द विश्व ओलंपिक में भी योगासन खेल शामिल होगा इसलिए अधिक से अधिक बच्चों को योगासन प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। साथ ही भारत स्वाभिमान के पूर्व जिला प्रभारी सह जिला योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष ने कहा जब विश्व के लोग योग को अपना रहे हैं तो हम भारतीय क्यों पीछे रहे इसलिए हम सबको बेहतर स्वास्थ्य जीवन के लिए योग को अपनाना चाहिए।अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा जिला योगासन खेल संघ गठन के प्रथम वर्ष ही काफी सारे बच्चों ने भाग लिया और बहुत उम्दा प्रदर्शन किए , साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल और अधिक प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है।


सब जुनियर बालक वर्ग के ट्रेडीशनल इवेंट में प्रथम प्रवीण कुमार महतो, द्वितीय श्याम दास, तृतीय रोहित प्रकाशार्य ने हासिल किया वहीं बालिका सब जूनियर ट्रेडिशनल इवेंट में मामणी महतो ने प्रथम, वहीं अंजलि माहली और अनाया अग्रवाल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किए सविता सिंह मुंडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में नितेश महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सब जूनियर बैक बैंडिंग व्यक्तिगत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मामनी महतो ने एवं महिला वर्ग के ट्रेडीशनल इवेंट में पिंकी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता में मुख्य जज शिखा शर्मा के नेतृत्व में शिखा शर्मा,आनंद महतो, सुमन सिंह, रेंजर सिंह सरदार, प्रेमाशिष महतो ने जज का दायित्व का निर्वहन किए। मौके पर जिला योगासन खेल संघ सरायकेला के मीडिया प्रभारी अंजू थापा, कार्यकारी सदस्य सुमन सिंह,शिखा शर्मा,दुर्गा बोदरा, सनातन टुडू, सुकुरमनी हेंब्रम, रिकीं महतो ने बहुमूल्य योगदान दिए। प्रतियोगिता के समापन में जिला योगासना संघ के सचिव रेंजर सिंह सरदार ने संबोधित करते हुए कहा सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासना खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे,अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...