झारखंडब्रेकिंगरांची

बड़ी खबर : रांची के तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS ने किया खुलासा

Share
Share
Khabar365news

रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कि इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की टीम के द्वारा एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। जिसके पास से केमिकल, हथियार और कई चीज़ें बरामद की गई है। 

इस संदिग्ध आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया जा रहा है जो कि लॉज कमरा नंबर 4 में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था। अशहर झारखंड का ही रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे पुलिस टीम अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार आईएसआईएस संगठन के संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज एक मामले के बाद दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस की टीम को रांची में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात लॉज में रेड कर उसे पकड़ लिया गया है। वहीं गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...