जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डीसी कर्ण सत्यार्थी द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया था। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में जिला के सेकेंड एवं थर्ड टॉपर को सम्मानित किया गया एवं सभी को डीसी के हाथों लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं चेक प्रदान किया गया। सेकेंड रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 2 लाख रुपये तथा थर्ड रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 1 लाख रुपये का चेक दिया गया।

1. वर्ग 10- इनिका कर- रैंक 3, डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर, सीबीएसई  
2. वर्ग 10- मिनाक्षी कुमारी झा- रैंक 2, संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुसाबनी, आईसीएसई 
3. वर्ग 10- वंश जवनपुरिया- रैंक 3, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, आईसीएसई 
4. वर्ग 12 (साइंस)- देवाश्रित साहू- रैंक 2, लिटिल फ्लॉवर स्कूल, टेल्को, आईसीएसई  
5. वर्ग 12 (साइंस)- वेदांत सारस्वत- रैंक 3, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, आईसीएसई 

6. वर्ग 12 (साइंस)- निकुंज अग्रवाल- रैंक 3, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, आईसीएसई 
7. वर्ग 12 (कॉमर्स)- हर्षित केडिया- रैंक 2, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, आईसीएसई 
8. वर्ग 12 (कॉमर्स)- मृदुल अग्रवाल- रैंक 2, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, आईसीएसई 
9. वर्ग 12 (कॉमर्स)- के एस शिवानी- रैंक 3, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेन्ट स्कूल, आईसीएसई 
10. वर्ग 12 (आर्स)- हरनूर संधू- रैंक 3, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेन्ट स्कूल, आईसीएसई 

इस अवसर पर डीसी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं सतत प्रयास से जीवन में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। आप सभी अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ जिले और राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज की यह उपलब्धि आपके माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा आपके परिश्रम का परिणाम है। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान बनकर समाज की सेवा करना भी है। आप सभी भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...