Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ : सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन, युवाओं और खेल प्रेमियों ने लिया भाग

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ रेलवे मैदान में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। इस महोत्सव की शुरुआत वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, मीरा प्रवीण सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा, हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, रूपेश भगत, अनिकेत गोस्वामी और दीपक साहा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन मैच जिला वॉलीबॉल संघ और लुतफल वॉरियर्स के बीच खेला गया। भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर महोत्सव की शुरुआत की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य “स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था। उद्घाटन के मौके पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि खेल न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है, बल्कि समाज में अनुशासन और ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अगर देश को विकसित भारत बनाना है तो फिटनेस और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के अलावा विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। सांसद खेल महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इसे एक बड़ा मंच बनाने का प्रयास किया गया है, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना स्वस्थ भारत के, विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा। यह महोत्सव हर नागरिक को यह संदेश देता है कि फिटनेस सिर्फ व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम की सफलता में विपिन कुमार चौधरी, राणा शुक्ला, उजय राय, लाल्टू भौमिक, संजय राय, अविनाश पंडित, मुन्ना रविदास, अभिषेक भगत, जितेश रजक, ओमप्रकाश नाथ, अजीत मंडल, मनीष कुमार, रतुल दे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...