indiaSportsब्रेकिंग

India vs Pakistan Match : हार्दिक ने दिलाई भारत को शुरुआती सफलता, फखर जमां पवेलियन लौटे

Share
Share
Khabar365news

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी चुनी. टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप और हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ा. पाकिस्तान ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. दिलचस्प यह रहा कि मैच से पहले एक बार फिर सूर्या ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ मिलाने से परहेज़ किया.

पाकिस्तान की ओर से फखर जमां और फरहान ने पारी की शुरुआत की. पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा ने फरहान का कैच टपका दिया, जिससे पाक टीम को राहत मिली. शुरुआती छह रन बनाने के बाद पाकिस्तान को तीसरे ओवर में करारा झटका लगा. हार्दिक पंड्या ने फखर जमां (15 रन) को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया. तीन ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 26-1 है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंडिया गठबंधन की जीत तय, बीजेपी की मंशा बेनकाब : विनोद पांडेय

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई की मांग

Khabar365newsचांडिल: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू करने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत

Khabar365newsसिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट निभाएंगे अहम भूमिका

Khabar365newsरांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है।...