BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

अवैध सागौन लकड़ी ढोते पकड़ा गया ट्रैक्टर, चालक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार शनिवार को वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत गश्ती दल द्वारा अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया और जब्ती की कार्यवाही की गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर संतोष कुमार पैकरा के अगुवाई में गश्ती दल द्वारा देवरूम वनोपज जांच नाका के समीप एक सोल्ड पावर ट्रैक्टर ट्रॉली (नीला रंग) को विनिर्दिष्ट प्रजाति की सागौन लकड़ी (4 नग, कुल 0.443 घनमीटर) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन में लकड़ी परिवहन संबंधी किसी प्रकार की वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके पर ग्राम आरोपी लवकेश पिता सुमन यादव (आयु 27 वर्ष) एवं भूपेन्द्र पिता भगतराम नायक (आयु 40 वर्ष)दोनों निवासी ग्राम देवरूम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

अवैध रूप से सागौन लठ्ठा परिवहन करने के प्रकरण में छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम, 1969 की धारा 5(1), 15(2), एवं 16(क) के उल्लंघन पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15679/20 दिनांक 25/10/2025 दर्ज कर जप्ती की कार्यवाही की गई है। बताया गया कि वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्ती दलों की निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार के अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...