BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, तीन दिनों में 5 डिग्री गिरेगा तापमान

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में सर्द हवाओं ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाने लगी हैं। बिना जैकेट या स्वेटर के सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन ठिठुरन में कोई कमी नहीं आई। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। अन्य जिलों में भी रात का तापमान औसतन 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। इसके बावजूद शाम ढलते ही हवा में ठंडक और बढ़ गई। तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, तापमान में पांच डिग्री की गिरावट संभव

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों में ठंड और तेज़ी से बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। 10 नवंबर तक कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने के कारण झारखंड में भी शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद ठंड का असर और ज्यादा बढ़ेगा।

सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा। बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिले में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब झारखंड में साफ दिखने लगा है, जिससे राज्य भर में सर्दी ने दस्तक दे दी है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑनलाइन बुक होगा सामुदायिक भवन

Khabar365newsरांची। अब शादी-विवाह, जन्मदिन, पारिवारिक समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...