BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में हादसा: बाइक गिरने से मासूम की मौत

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र के कमेडीह गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय यादव के पुत्र प्रताप कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चाचा विकास यादव ने बताया कि घर पर खड़ी एक मोटरसाइकिल पर प्रताप खेलते हुए चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह प्रताप के ऊपर गिर गई। हादसे में बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि प्रताप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑनलाइन बुक होगा सामुदायिक भवन

Khabar365newsरांची। अब शादी-विवाह, जन्मदिन, पारिवारिक समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...