JharkhandRamgarh

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री व अबुआ आवास के लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

Share
Share
Khabar365news

गोला(रामगढ़) : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गोला प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास की कुल 17 एवं आबुआ आवास की कुल 257 पूर्ण घरों में गृह प्रवेश का कार्य किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के 58 नए लाभूको के आवास की योजना को स्वीकृति प्रदान किया गया तथा सभी पंचायत में संकल्प सभा का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गोला प्रखंड के ग्राम पंचायत कोराम्बे, पूरबडीह एवं बरियातू में आयोजित कार्यक्रम में डॉ सुधा वर्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, राज्य स्तर से आए हुए नोडल पदाधिकारी वेंकटेश झा, प्रोजेक्ट ऑफिसर जेएसएलपीएस के विजय ओझा उपप्रमुख गोला,महेश्वर महतो प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, कामाख्या प्रसाद प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,मनोज कुमार प्रखंड समन्वयक आवास,पूर्णिमा सिंह मुखिया कोराम्बे,अलका महतो मुखिया पुरबडीह,राजकुमार साव मुखिया बरियातू, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं आम ग्रामीण तथा लाभार्थी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...