BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC ने आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तारीख तय की

Share
Share
Khabar365news

JSSC ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आयोग के अनुसार इस परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय पत्र की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा रांची जिला के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी जानकारियां एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। JSSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...