DHANBADJharkhand

सदर अस्पताल में सफलतापूर्वक लैपरोटॉमी संपन्न

Share
Share
Khabar365news

सफल ऑपरेशन से 45 वर्षीय महिला को मिली राहत

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सदर अस्पताल में एक और सफल शल्य चिकित्सा कर मरीज को नया जीवन मिला।

इसके जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि गीता देवी, उम्र 45 वर्ष, पति श्री हीरा लाल महतो, ग्राम – तांतरी, प्रखंड तोपचांची की निवासी हैं। वे पिछले लगभग 6 माह से पेट में लगातार दर्द की समस्या से परेशान थीं। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल रहा था। साथ ही वे मानसिक रूप से भी चिंतित थीं क्योंकि उनकी माताजी का निधन पूर्व में ओवेरियन ट्यूमर के कारण हो चुका था।

इस बीच वे सदर अस्पताल में पदस्थापित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार से परामर्श हेतु पहुँचीं। आवश्यक जांच के बाद अल्ट्रासाउंड में उनके पेट में ट्यूमर पाए जाने की पुष्टि हुई।

तत्पश्चात डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक लैपरोटॉमी की गई। ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि गाँठ बाईं ओवरी से उत्पन्न हुई थी। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज का टोटल एब्डॉमिनल हिस्टरेक्टॉमी बाइलेटरल सैल्पिंगो-ओओफोरेक्टॉमी किया गया।

इसके बाद निकाले गए सैंपल को आगे की पैथोलॉजिकल जांच हेतु भेज दिया गया है। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है। गीता देवी एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की शल्य चिकित्सा निजी अस्पताल में कराने पर लगभग 40,000 से 50,000 रुपये तक का खर्च आता है, किंतु आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत यह संपूर्ण उपचार निःशुल्क किया गया। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा यह संदेश दिया गया है कि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अब लोगों को आर्थिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराय है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...