BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Share
Share
Khabar365news

झारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से पहले बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम पाटन थाना के बसदह में एक मकान में छापेमारी की जहां से टीम को 4233.36 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई गई है। वहीं इस मामले में उत्पाद विभाग ने संतन भुइंया नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रामाशीष भुइंया, पंडुल सिंह, दादा सिंह, उमा सिंह सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उत्पादक अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि बसदह में पक्का मकान में विभिन्न ब्रांड का अवैध शराब रखा गया है।

इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रॉयल मेनशन गोल्ड 750 एमएल का 150 पेटी में रखा गया था। 1350 लीटर, रॉयल मेनशन गोल्ड 375 एमएल का 252 पेटी में 2268 लीटर, रॉयल मेनशन गोल्ड 180 एमएल का 65 पेटी में रखा 561.6 लीटर, इंपीरियलब ब्लू व्हिस्की 180 एमएल का 220 बोतल 39.6 लीटर, ब्लैक डॉग व्हिस्की 750 एमएल का 16 बोतल में 12 लीटर, मैकडॉवेल नंबर वन 180 एमएल का 12 बोतल में रखा 2.16 लीटर सहित कुल 4233.36 अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। छापेमारी में उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद अनुप प्रकाश, अमित कुमार सिंह, पाटन थाना प्रभारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...